Trending
Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने लेटर जारी कर फरीदाबाद और गुरुग्राम के 5 नेताओं को पार्टी ने बाहर कर दिया हैं। इनमें पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह का नाम भी शामिल हैं।
पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। बता दें कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बाहर किया गया है।
रामबीर सिंह ने 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा चुनाव में वह अपनी बहू के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने पर्ल चौधरी को मैदान में उतारा था।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अत्यधिक गुटबाजी है। पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के दामाद के नाम को आगे बढ़ाया गया। फिर स्थानीय उम्मीदवार को छोड़कर बिहार की बहू को टिकट थमा दी।
इन्हीं कारणों से पटौदी में कांग्रेस की करारी हार हुई। अब नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भतीजी को टिकट दी जा रही है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 9 नेताओं को पार्टी से निकाला था। जिसमें रादौर से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी और हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनिवास राड़ा शामिल थे। रामिनवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी हैं।
देखें लिस्ट