Trending
Haryana Police: हरियाणा के कैथल में होली के दिन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने झज्जर के बदमाश अनूप उर्फ हेजल को मार गिराया है।
जानकारी के मुताबिक, कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम को कैथल के राजौंद क्षेत्र में एक बदमाश के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक बदमाश को घेर लिया। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन, बदमाश ने सरेंडर नहीं किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर फायरिंग कर दी। जिसमें बदमाश को गोली लग गई है और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह तीन बजे चली गोलियां
पुलिस का कहना है कि जब से पुलिस को बदमाश की सूचना मिलती थी। तब से ही उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उसे राजौंद-जींद रोड पर मोटरसाइकिल से जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
बदमाश की पहचान अनूप उर्फ हेजल के रूप में हुई है। वह हजवाना और मिपा नरड़ गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ दिल्ली, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में हत्या, लूट, डकैती और फिरौती समेत कई मामले दर्ज थी। जिसके चलते पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था।