Railway Updates;अंबाला। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं। जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते ये ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात को जाती हैं। कुछ ट्रेन राजस्थान से हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली, यूपी के रास्ते पंजाब होते हुए जम्मू को जाती हैं।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय के अनुसार जम्मू के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। तकनीकी समस्या को दूर करन के लिए कुछ ट्रेन कैंसिल हुई हैं। तकनीकी खामी दूर करते ही सभी ट्रेन रिस्टोर कर दी जाएंगी।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी–जम्मूतवी रेलसेवा
- यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी।
- (फिरोजपुर कैंट–जम्मूतवी सेक्शन में आंशिक रद्द)
- गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी–भगत की कोठी रेलसेवा
- यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2025 तक जम्मूतवी से नहीं चलेगी। इसकी जगह फिरोजपुर कैंट से भगत की कोठी तक संचालित होगी।
- (जम्मूतवी–फिरोजपुर कैंट सेक्शन में आंशिक रद्द)
- गाड़ी संख्या 19223, साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा
- यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करने पर फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी।
- (फिरोजपुर कैंट–जम्मूतवी सेक्शन में आंशिक रद्द)
- गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी–साबरमती रेलसेवा
- यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2025 तक जम्मूतवी की जगह फिरोजपुर कैंट से साबरमती तक चलेगी।
- (जम्मूतवी–फिरोजपुर कैंट सेक्शन में आंशिक रद्द)
- गाड़ी संख्या 12413, अजमेर–जम्मूतवी रेलसेवा
- यह ट्रेन 6 सितंबर 2025 से अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर पुनः शुरू कर दी जाएगी।