Indian Railways updates; उत्तर रेलवे ने भारी बारिश के कारण दिल्ली-हरियाणा के बीच दौड़ने वाली 4 पैसेंजर ट्रेन को 2 दिन के लिए कैंसिल करने का फैसला लिया है। जिसके चलते दिल्ली-हिसार, हिसार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-हिसार और हिसार दिल्ली के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को 7 सितंबर तक कैंसिल किया गया है। रेलवे ने दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण यह निर्णय लिया है। यही नहीं, रेलवे ने लंबी दूरी की 10 ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है। ट्रेन कैंसिल होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार के दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें कैंसिल
- गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा – 6 सितंबर को रद्द।
- गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा – 6 सितंबर को रद्द।
- गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा – 6 सितंबर को रद्द।
- गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा – 7 सितंबर को रद्द।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज – भिवानी → (साहिबाबाद – हजरत निजामुद्दीन – सफदरजंग – शकूरबस्ती होकर)
- परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19031, साबरमती – योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा: साबरमती से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली – साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेल सेवा: लालगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली – साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर-हावड़ा रेल सेवा: बाड़मेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली – गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली रेल सेवा: भुज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय – नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर-हावड़ा रेल सेवा: बीकानेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा: काठगोदाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली – दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर-साबरमती रेल सेवा: सुल्तानपुर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14311, बरेली-भुज रेल सेवा: बरेली से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा: डिब्रूगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद – नई दिल्ली – दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा: प्रयागराज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन – दिल्ली सफदरजंग- शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।