Trending
Gurugram Rapido Auto Molestation Case; हरियाणा के गुरुग्राम में रैपिडो ऑटो चालक द्वारा एक कंपनी की HR हेड के साथ छेड़छाड़ करने और उसका लैपटॉप छीनने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला ने खुद को बड़ी अनहोनी से बचाने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। एचआर का आरोप है कि उसके ऑटो में सवार होने के कुछ समय बाद ही चालक ने वारदात को अंजाम दिया। खुद के साथ इससे भी बड़ी अनहोनी होने का अंदेशा पाते ही महिला HR ने चलते ऑटो से बाहर छलांग लगा दी। जिससे वह घायल भी हो गई। महिला ने गुरुग्राम पुलिस को भी इसकी शिकायत सौंपी है, जिसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला की शिकायत पर रैपिडो ने भी आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस को भी आरोपी ऑटो चालक की निजी जानकारी सौंपने की बात कही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने बसई चौक से रैपिडो ऐप के जरिए ऑटो बुक किया था। महिला का आरोप है कि ऑटो में बैठने के कुछ समय बाद ही चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर लैपटॉप छीनने की कोशिश की।
महिला ने आशंका जताई कि चालक उसके साथ और बड़ी वारदात कर सकता है। इसी डर से उसने चलते ऑटो से छलांग लगा दी और तुरंत पुलिस को फोन कर मदद मांगी। पुलिस की सुरक्षा में वह घर पहुंची।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी चालक बार-बार फोन कर परेशान करता रहा और रैपिडो ऐप से आपत्तिजनक मैसेज भेजे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रैपिडो कंपनी ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक की आईडी बंद कर दी और पुलिस को उसका निजी विवरण उपलब्ध कराया। कंपनी ने महिला को ईमेल के जरिए सूचित किया कि चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।