Trending
Kurukshetra news; हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में महिला ने जहरीला पदार्थ निकल आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला का पति तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां, डॉक्टरों ने महिला को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है। महिला की तबीयत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, महिला ने किराएदार से तंग आकर यह कदम उठाया है। महिला पिहोवा की रहने वाली है। पिहोवा की तूर कॉलोनी की रहने वाली राजेंद्र कौर (60) के मुताबिक, उसके पास कॉलोनी में 2 मकान है। एक मकान में वह अपने पति के साथ रहती है, जबकि उसकी बेटी इटली में रहती है। उसने अपना दूसरा मकान अपने एक जानकार परिवार को किराए पर दिया था।
ना किराया दिया और न मकान खाली किया
राजेंद्र कौर ने आरोप लगाया कि करीब 6 महीने से किराएदार उसके मकान में रह रहा है। वह कई दिन से परिवार से किराया मांग रही थी, मगर परिवार टाल-मटोल करता रहा। करीब 2 महीने पहले किराएदार के परिवार में बच्चे का जन्म हुआ था। इसलिए उसने कुछ दिन मोहलत परिवार को दी, ताकि उस परिवार को छोटे बच्चे के साथ कहीं भटकना ना पड़े।
मकान नहीं खाली करने की दी धमकी
राजेंद्र कौर ने कहा कि अब एक-दो दिन पहले उसने परिवार से किराया मांगा तो उन्होंने किराया देने से मना कर दिया। उसने मकान खाली करने को बोला, तो परिवार ने मकान खाली करने से भी मना कर दिया। बल्कि धमकी भी दी कि वे लोग मकान को खाली नहीं करेंगे। इससे तंग आकर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल से पुलिस को पहुंचाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी महिला के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।