पुतिन बोले-मैं PM मोदी को जानता हूं, भारत कभी अमेरिका के आगे झुकेगा नहीं

Russia India Oil Deal Vs US;रूस। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के दबाव के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानता हूं। भारतीय लोग अपमान बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी ऐसा फैसला नहीं लेंगे, जो देश की संप्रभुता के खिलाफ हो। उन्होंने अमेरिकी दबाव की आलोचना करते हुए कहा कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करेगा और यदि ऐसा हुआ तो भारत को 9-10 अरब डॉलर का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

वाल्दाई पॉलिसी फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि अगर रूस से तेल और ऊर्जा पर ऊंचे टैरिफ लगाए गए तो इसकी कीमत पूरी दुनिया को चुकानी होगी। तेल के दाम बढ़ेंगे और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को मजबूरी में ब्याज दरें ऊंची रखनी होंगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी धीमी हो जाएगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय जनता अपने नेताओं के फैसलों पर नजर रखती है और वे कभी नहीं चाहेंगे कि भारत किसी दबाव में आकर झुके।

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में लगी भीषण आग: ICU में भर्ती 8 मरीजों ने तोड़ा दम

व्यापार असंतुलन पर चर्चा

पुतिन ने यह भी कहा कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को ठीक करने के लिए रूस और अधिक कृषि उत्पाद व दवाइयों का निर्यात बढ़ाएगा। उन्होंने अपनी भारत यात्रा (दिसंबर) का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी उनके मित्र हैं और वे भरोसे के साथ उनसे बातचीत कर सकते हैं।

RSS संस्थापक हेडगेवार को देने भारत रत्न की मांग; पीएम मोदी को लिखा पत्र

अमेरिका और यूरोप पर साधा निशाना

पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि वह भारत जैसे देशों को रूसी ऊर्जा न खरीदने के लिए दबाव डालता है, जबकि खुद यूरेनियम के लिए रूस पर निर्भर है। उन्होंने यूरोपीय देशों से कहा कि वे रूस का डर दिखाकर अपने नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं।

KDB में 10 मेंबर्स की नियुक्ति; उपेंद्र सिंघल दोबारा मानद सचिव बने,पत्रकार राजेश शांडिल्य को भी मिली जिम्मेदारी

पुतिन के संबोधन की 6 और अहम बातें

  • रूस भारत-चीन जैसे देशों का आभारी है जिन्होंने BRICS की नींव रखी।
  • अगर अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें दीं तो रिश्तों में दरार आएगी।
  • चार्ली कर्क की हत्या अमेरिकी समाज में गहरी फूट दिखाती है।
  • अमेरिका नए परमाणु परीक्षण करता है तो रूस भी पीछे नहीं रहेगा।
  • रूस पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देगा, LGBTQ आंदोलन पर रोक लगाई है।
  • ट्रम्प के “कागजी शेर” वाले बयान पर पुतिन बोले- “अगर हम कागजी शेर हैं, तो नाटो की हैसियत क्या है?”

UP में करनाल के 6 लोगों की दर्दनाक मौत; अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा था परिवार

Tags :

News Desk

Related Posts

Must Read

Popular Posts

Subscribe to Our Newsletter

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Categories

Haryana

National

Rashifal

Crime

Jobs

Weather

Viral Story

Other Links

Contact Us

About Us

Privacy Policy

© 2025 clickharyana

error: Content is protected !!