Trending
Haryana Apply New Law: हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 28 फरवरी 2025 से तीन नए आपराधिक कानून लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा, जहां ये तीनों कानून प्रभावी होंगे। पहले सरकार इन्हें 30 मार्च 2025 से लागू करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब इसे 28 फरवरी तक लागू कर दिया जाएगा।
क्या है ये तीन नए आपराधिक कानून ?
जानकारी के लिए बता दें कि ये तीनों कानून 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू होने वाले हैं, लेकिन एकमात्र हरियाणा राज्य है जो इन कानूनों को पहले ही 28 फरवरी 2025 से लागू कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को कुछ अहम निर्देश भी दिए