Trending
Haryana Korda Faag: हरियाणा के समूचे हिस्सों में आज फाग खेला जाएगा। फाग को हरियाणा में खेलने का अलग रिवाज है। हरियाणा में आज कोरड़ा मार और डाट मार होली खेली जाएगी। कोड़े मार होली हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी और रेवाड़ी, कैथल करनाल कुरुक्षेत्र मे खेली जाएगी। इस दौरान देवर के रंग डालने पर भाभी उसे कोड़े मारती है।
वहीं डाट होली की बात करें तो यह हरियाणा के पानीपत के नौल्था गांव में खेली जाएगी, जिसमें गांव के लोग दीवारों पर खड़े होकर एक-दूसरे पर रंग डालेंगे। महेंद्रगढ़ में महामूर्खों के सम्मेलन में देशभर के 7 कवि आएंगे।
नूंह में होली और जुमा एक साथ होने के कारण पुलिस अलर्ट पर है। यहां मस्जिदों के बाहर पुलिस के करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक बटालियन भी रिजर्व रखी गई है।
पानीपत में साल 1288 से खेली जा रही डाट होली
पानीपत के नौल्था गांव में डाट होली मनाई जाती है। अबकी बार 907वीं बार यह होली खेली जाएगी। गांव में साल 1288 से चली आ रही परंपरा के मुताबिक यह होली खेली जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक लाठे वाले, 907 साल पहले फाग के दौरान मथुरा के दाऊजी गांव गए थे। वहां फाग उत्सव में लोगों का आपसी प्रेम देखकर प्रभावित हुए।