Trending
Vipul Goel sister-in-law death; फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से बीमार थीं और कोमा में होने के कारण घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे फरीदाबाद सेक्टर-6 स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
दोपहर करीब 12:30 बजे खेड़ी पुल नहरपार श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा और कांग्रेस नेता ललित नागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रेनू गोयल, विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल की पत्नी थीं। विनोद गोयल का 30 नवंबर 2020 को 63 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।