Trending
Haryana News: हरियाणा की चरखी दादरी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने उसे शराब पीने से मना किया था। उसने दो बार अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किए। एक गोली उसकी मां को जा लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
परिवार के लोग महिला को खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पतला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
घर में झगड़ा होने पर बंदूक उठाई
ग्रामीणों के मुताबिक लोहरवाड़ा के रहने वाले सुनील ने सेना से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले रखी है। वह शराब पीने का आदी है। उसके पिता मुख्तयार सिंह फौज में थे। उसकी पेंशन सुनील की मां चंद्रो देवी लेती है। रविवार शाम को सुनील को उसके घरवालों ने शराब पीने को लेकर टोका था। कहासुनी के बाद सुनील घरवालों से झगड़ा करने लगा। वह कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर लाया।
मां ने छुड़ाने की कोशिश की
उसकी मां चंद्रो देवी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। सुनील ने एक के बाद एक दो फायर किए। इस दौरान एक गोली उसकी मां को जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद सुनील मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग
घटना के तुरंत बाद सुनील घर से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग तुरंत घर पर पहुंचे। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।