Trending
Haryana Rain: हरियाणा में मौसम विभाग ने होली पर बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज करीब 8 जिलों में बारिश शुरू हो गई है। इसमें हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश हो रही है।
वहीं देर शाम को हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, जींद समेत 7 जिलों में बारिश शुरु हुई। करनाल कुरुक्षेत्र के कई इलाकों में तो ओलावृष्टि भी शुरु हुई।
बता दें कि मौसम विभाग ने चेताया था कि होली पर मौसम बदलने वाला है। साथ ही हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था
इस दिनों में भी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद बाद हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान का सामना करना पड़ सकता है। इसमें हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश हो सकती है।
बता दें कि हरियाणा में कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत अंबाला कालका में भी आगे के दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।