Edit Template

Haryana Rajya Geet: हरियाणा का राज्य गीत हुआ तैयार, 21 लाइन में हरियाणा के हर हिस्से का जिक्र, देखें

Haryana Rajya Geet: हरियाणा को हरियाणा बजट सत्र में राज्य गीत मिलने वाला है। इसको लेकर हरियाणा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने जानकारी दी थी। यह गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ में हरियाणवी संस्कृति के बारे में बताया गया है। 21 लाइनों में किसानों, धरती, खिलाड़ियों, सैनिकों और दूध दही के खाने का जिक्र किया गया है।

इस गीत को पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा ने लिखा है।  डॉ. श्याम शर्मा गायक, पारस चोपड़ा कम्पोजर और रोहतक की मालविका पंडित ने डायरेक्ट किया है। विधानसभा कमेटी ने इस गीत को फाइनल कर दिया है।  

Haryana Railway Station: हरियाणा के ये 7 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
Haryana Railway Station: हरियाणा के ये 7 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी


यह है हरियाणा का राज्य गीत

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा
पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आणा।
जय जय जय हरियाणा…..

JJP: हरियाणा JJP नेताओं ने किया स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर नमन, देखें तस्वीरें

गीता ज्ञान धरोहर इसकी, महाभारत इतिहास
मुकुट शिवालिक आधार अरावली, यमुना बहती पास
मौज मनावें, कातक न्हावें, पूरी मन की आस
सरस्वती के अमृत रस का, यहीं सदा है वास
सादा जीवन सादा बाणा, दूध दही का खाणा।
जय जय जय हरियाणा …..

छैल छबीले मर्द निराले, सुन्दर स्याणी नार
होली, दिवाली, ईद, गुरपुरब, मनते तीज त्योहार
भाईचारा जग से न्यारा बढ़े प्यार में प्यार
दिन दूणा अर रात चौगुणा, शिक्षा और व्यापार
बजते डेरू, ढोल, नगाड़े, सांग, रागणी गाणा।
जय जय जय हरियाणा ….

Haryana News हरियाणा पुलिस के SPO
Haryana News: हरियाणा पुलिस के SPO की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

उपजाते हैं फसल सुनहरी, खेतों बीच किसान
खेल खिलाड़ी मैडल लाकर करें देश का मान
सीमाओं पर हरदम चौकस यहां के वीर जवान
छोटा सा प्रदेश, देश की अजब निराली शान
अतिथि देवो भवः यहां सेवा धर्म निभाणा
जय जय जय हरियाणा ….

हरियाणा के इन दो जिलों में बने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री, सीएम ने की घोषणा
Haryana Film Industry: हरियाणा के इन दो जिलों में बनेगी हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री, सीएम ने की घोषणा
Tags :

News Desk

Related Posts

Must Read

Popular Posts

Subscribe to Our Newsletter

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Categories

Haryana

National

Rashifal

Crime

Jobs

Weather

Viral Story

Other Links

Contact Us

About Us

Privacy Policy

© 2025 clickharyana

error: Content is protected !!