Trending
Haryana Roadways: ए.सी.बी. की हिसार टीम ने आज दिनांक 10.2.2025 को आरोपी सुनील कुमार, हैड क्लर्क, कार्यालय महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद को 20,000/-रू. (बीस हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफतार किया।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी राजीव कालोनी, जिला फतेहाबाद द्वारा ए.सी.बी. हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2018 में हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारियो द्वारा की गई हडताल के दौरान कुल 7 उम्मीदवारो द्वारा अलग-2 पदो पर परिवहन विभाग में अस्थायी रूप से कार्य किया था। उसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा अन्य 6 उम्मीदवारो को एच.के.आर.एन. के तहत नियुक्तियां दी जा चुकी है। अब केवल उसकी ही नियुक्ति लम्बित थी, जिसके लिये आरोपी सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा उसको परिचालक के पद पर नियुक्ति करवाने की ऐवज में कुल 35,000/-रू. (पैतीस हजार रूपये) जिसमें 20,000/-रू. (बीस हजार रूपये) नियुक्ति से पहले व 15,000/-रू. नियुक्ति के बाद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायतकर्ता विनोद कुमार उपरोक्त की शिकायत पर ए.सी.बी, हिसार की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सुनील कुमार, हैड क्लर्क, कार्यालय महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य परिवहन, फतेहाबाद को शिकायतकर्ता विनोद कुमार से रिश्वत राशी 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) नकद लेते हुये रंगे हाथो बस अडडा, फतेहाबाद से गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।