Trending
Haryana Weather: देश के उत्तरी हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों में रात से लागातार बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर 3.1 किमी की ऊँचाई पर 58° पूर्व देशांतर से 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है।
उत्तर पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति अब पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में देखी जा रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण मेघालय के ऊपर भी बना हुआ है। 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम
आज 28 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र और पंजाब-हरियाणा के तराई इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
वहीं हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का पूरा अलर्ट जारी है। कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, रेवाड़ी, नूंह, पानीपत, जींद, हिसार में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं सिरसा हिसार में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 17 जिलों में बारिश और कई जिलो में जो पंजाब से सटे है ओले की संभावना है।
आज हरियाणा के मध्य हिस्से में साथ ही जीटी बेल्ट पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश हो रही है।