Trending
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदल रहा है. लगातार धुप के बाद एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब अचानक ठंड बढ़ जाएगी तो दिन में गर्मी का एहसास होगा।
बादल छाएंगे
हरियाणा में आज और कल आंशिक बादल छाएं रहेंगे. हाल ही में मनाली में हुई भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं के रुख में भी बदलाव आने की संभावना है।
इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
वहीं IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है।