Trending
Haryana Weather: हरियाणा में आज दिनभर बारिश रही। प्रदेश के कई हिस्सो में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। आज हिसार, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेल अलर्ट जारी किया है। इसमें यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, पानीपत, पंचकूला शामिल हैं।
विभाग के अनुसार, हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश और बाकी हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।