Trending
HAU Retired woman employees knife attack; हरियाणा के हिसार में एक युवती ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) से रिटायर्ड महिला कर्मचारी उर्मिला (70) पर चाकू से हमला कर दिया। युवती महिला कर्मचारी के पर्स से 6 तोला सोना और 15 हजार कैश भी ले उड़ी। पुलिस एफआईआर में खुलासा हुआ है कि युवती ने महिला के शरीर पर 5 बार चाकू से वार किया। इसके बाद चाकू टूट गया। पुलिस ने महिला के बेड से चाकू के 2 टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 16 सेमी. लंबे चाकू से महिला पर वार किया गया। चाकू बीच से टूट गया। दो हिस्से में 8 सेमी. के टुकड़े बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने महिला के बेड, पर्दे और घर के रैंप से खून के नमूने लिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव डाटा निवासी तमन्ना पुत्री संजय के खिलाफ लूट की धारा (BNS 311) के तहत केस दर्ज किया है। वारदात घर के बाहर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है।
हमले और लूट की कहानी
जानिए पुलिस की FIR में क्या लिखा…
पुलिस को दी शिकायत में अनुरोध उर्फ बंटी ठकराल ने बताया कि मैं हिसार के जवाहर नगर में रह हूं और मेरी माता उर्मिला रानी ठकराल उम्र 70 साल जो कि एचएयू के होम साइंस डिपार्टमेंट से वर्ष 2014 में रिटायर्ड हुई हैं, जो आज कल घर पर ही रहते हैं। मैं 14 सितंबर 2025 को अपने बच्चों के साथ किसी निजी काम से चंडीगढ़ गया था। माता जी घर पर अकेली थी। अनुरोध ने बताया कि मुझे समय करीब दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि किसी तमन्ना नामक लड़की ने लूट के इरादे से आपके घर में घुसकर अपनी माता जी को जान से मारने की नीयत से तेजधार हत्यारों से हमला कर के घर से नकदी व अन्य कीमती समान लूट कर घर से फरार हो गई है और अपनी माता जी की हालत गंभीर है।
सूचना पाकर मैं वापस हिसार आया। उसने अपनी माता को संभाला। यहां देखा तो उसकी माता का पर्स जिसमें करीब 15000 नकद, 2 कड़े सोना वजनी 6 तोला व एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड गायब मिले। बाकि नुकसान की डिटेल मां के होश आने पर पता चलेगा। तमन्ना ने उसकी मां को जान से मारने का प्रयास किया है। उधर,पुलिस का कहना है कि महिला की सही वजह बता सकती है। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।