Edit Template

Karnal News: हरियाणा के करनाल में बड़ी गिरफ्तारी, रिश्वत लेते हुए उप निरीक्षक गिरफ्तार

Karnal News: ए.सी.बी. करनाल की टीम ने आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह (तफतीशी अधिकारी) थाना सदर, जीन्द को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया है।

चंड़ीगढ़, 7 मार्च। ए.सी.बी. करनाल की टीम ने आज दिनांक 07.03.2025 को आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह (तफतीश अधिकारी) थाना सदर, जीन्द को 15,000/-रूपये (पन्द्रह हजार) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता श्री बिजेन्द्र निवासी गांव मनोहरपुर, जिला जीन्द द्वारा ए.सी.बी. करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके भतीजे पवन, सागर व उसके नौकर प्रिन्स के साथ उसके गांव के लड़को द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध मे उसके भजीते द्वारा मुकदमा न. 78 दिनांक 04.03.2025, थाना सदर जीन्द मे दर्ज करवाया है। इस अभियोग के तफतीशी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह द्वारा इस अभियोग में कार्यवाही करने की ऐवज में उससे 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार) बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता श्री बिजेन्द्र उपरोक्त की शिकायत पर ए.सी.बी. करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह, (तफतीशी अधिकारी) थाना सदर जीन्द को शिकायतकर्ता बिजेन्द्र उपरोक्त से 15,000/-रूपये (पन्द्रह हजार) नकद रिश्वत राशि लेते हुये नजदीक शिव ढाबा, सफीदो रोड़, जीन्द से रंगे हाथो गिरफ्तार किया तथा आरोपी महिन्द्र सिंह उपरोक्त के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Tags :

News Desk

Related Posts

Must Read

Popular Posts

Subscribe to Our Newsletter

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Categories

Haryana

National

Rashifal

Crime

Jobs

Weather

Viral Story

Other Links

Contact Us

About Us

Privacy Policy

© 2025 clickharyana

error: Content is protected !!