अर्जुन का मोह भी अवसाद का उदाहरण था,जिसे भगवान कृष्ण ने दूर किया: वैद्य बलबीर

SKAU Updates CME; कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के काय चिकित्सा विभाग में चल रहे साप्ताहिक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम के चौथे दिन विशेषज्ञों ने मानसिक विकारों, आयुर्वेद के मूल चिकित्सा सिद्धांतों और आधुनिक डायग्नोसिस तकनीकों पर विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर आयुष विवि से रिटायर्ड प्रोफेसर एवं आयुषवेदा क्लीनिक सेक्टर-8 के संचालक वैद्य बलबीर सिंह संधु ने कहा कि मानसिक रोग सृष्टि के आरंभ से ही विद्यमान हैं। आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण इनके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व की लगभग 11% और भारत की 13.5% आबादी मानसिक रोगों से पीड़ित है। यही कारण है कि आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं।

प्रो. संधु ने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि अर्जुन का मोह भी अवसाद का उदाहरण था, जिसे भगवान कृष्ण ने दूर किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में मानसिक रोगों के लिए औषध चिकित्सा, सत्त्वावजय और दैव व्यपाश्रय (साइकोथेरेपी) जैसे उपाय बताए गए हैं। उन्होंने नियमित ऋतुचर्या, सदवृत्त और योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताए गए।

गुरुग्राम में भीषण हादसा; जज की बेटी समेत 5 की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर, हाथों में क्लब के बैंड थे

इसके पहले सत्र में चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक कॉलेज, नई दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर योगेश कुमार पांडे ने आयुर्वेद में चिकित्सा के मूल सिद्धांत समझाए। उन्होंने सामान्य विशेष सिद्धांत, कार्य कारण सिद्धांत और स्वाभाविक प्रमेय पर प्रकाश डालते हुए जटिल अवधारणाओं को सहज रूप में स्पष्ट किया।

फैटी लीवर और सिरोसिस शराब पीने तक सीमित नहीं: डॉ. अदिति

CMO ने लेडी डॉक्टर को किया कॉल; 15 मिनट में तैयार हो जाओ, मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं…

वहीं, सोसाइटी फॉर फिटल मेडिसिन की सदस्य एवं रेडियो-डायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. अदिति सिंघल ने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और फाइब्रोस्कैन के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि फैटी लीवर और सिरोसिस जैसी बीमारियां अब सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि खानपान की गड़बड़ी के कारण आम लोगों में भी तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर और लिवर रोगों की शुरुआती पहचान के लिए फाइब्रोस्कैन जैसे टेस्ट को बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम में काय चिकित्सा विभाग की चेयरपर्सन प्रो. नीलम, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा लांबा, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति गहलावत समेत अन्य फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हरियाणा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर बड़ा हिंट; राहुल गांधी बोले- अब युवा के हाथ में होगी कमान
Tags :

News Desk

Related Posts

Must Read

Popular Posts

Subscribe to Our Newsletter

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Categories

Haryana

National

Rashifal

Crime

Jobs

Weather

Viral Story

Other Links

Contact Us

About Us

Privacy Policy

© 2025 clickharyana

error: Content is protected !!