Trending
Panchkula Land Slide Morni Hills; पंचकूला (हरियाणा): लगातार हो रही भारी बारिश से पंचकूला के मोरनी हिल्स क्षेत्र में हालात बिगड़ गए हैं। भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की वजह से कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं और रास्ते बंद हो गए हैं। पंचकूला को मोरनी से जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सरकारी स्कूल के पास मिट्टी खिसकने से इमारत के गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है।
सिटी ट्रैफिक एसएचओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मोरनी क्षेत्र की सड़कें संकरी हो गई हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे हालातों में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए।