Trending
Haryana Rain Alert: कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
6 फरवरी, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है तथा 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
परंतु 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार