Trending
Haryana Weather: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. हरियाणा में कृषि विभाग हिसार ने वेदर को लेकर बुलेटिन जारी किया है.
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
24 फरवरी, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 1 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 व 26 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से 1 मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार