Trending
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD का कहना है कि 12,13 और 14 मार्च को प्रदेश के कई जिलों बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में 11 से 12 तारीख तक मौसम बदलेगा, उसके बाद 13 मार्च को हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और बाकी जिलों में सूखा रहेगा। चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को हरियाणा में पंचकूला, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी या बिजली गिरने की भी संभावना है।